Skip to main content

Posts

Showing posts from 2020

मान लीजिए

अजनबियों  से सावधान रहना चाहिए और ऐसा अजनबी जो दिखाई न दे मानो अदृश्य होने वाला चादर ओढ़े हो जैसे हैरी पॉटर फ़िल्म में वैसे ये तुलना ट्रैक पे है नहीं तो फिर से कोशिश करते हैं हाँ,यहाँ चादर तो दिखता है पर अजनबी नहीं और ये चादर है -आदमी जो है हमारा यार और रिश्तेदार जिसको थोड़ा थोड़ा टच करने का जिससे बकैती करने का जिसको प्रवचन सुनाने का मन तो करता ही रहता है लेकिन का करें, सुना है बहुत लोग फ़्री में ही हाँ फ़्री में ही दफ़न हो गए फुँक गए,बिना घर के खर्चे के बस इस अजनबिया के कारण धन्धा खल्लास हो गया है पंडा,पुजारी पादरी लोगों का कोई हवन कुण्ड,मस्तों का झुण्ड नहीं दारू सिगरेट गाँजा बीड़ी सुनके मुँह में पानी आ गया होगा तो वही पानी पी लीजिए और सोचिए कि आपने सही में पी है मानिए कि ये बादल आपके सिगरेट का धुआँ है बस आप भूल गए हैं पर आपने ही पिया था क्लासिक माइल्ड मान लीजिए ऐसे जैसे कि गधे की सींग होती है मानिए कि रस्सी रस्सी नहीं गेंहुअन साँप है मान लीजिए क्योंकि मान लेने में ही भलाई है यही राम बाण है और इसी से ज़िंदगी आगे राज करेगी